21वीं सदी में भारत नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, हमारा लक्ष्य नई टेक्नोलॉजी बनाना है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC 2026) के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत नई सोच से आगे बढ़ रहा है। भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है। कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाई। दूसरे देशों को वैक्सीन भी भेजी। अब हमें नई सोच में नई तकनीक अपनानी है। इस दौरान उन्होंने ही कहा कि विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा जरूरी।
27 से 29 अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य नई तकनीकों को बढ़ावा देना, भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं को मजबूत करना और शोध के नतीजों को आम लोगों के काम आने वाले समाधानों में बदलना है।
पीएम मोदी ने कहा "...मैं इस कॉन्क्लेव(ESTIC)में पिछली बार भी आया था। इस बार हम 'इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी' विषय पर चर्चा कर रहे हैं। दशकों पहले एक समय था जब भारत के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी का मतलब था, 'कैटचप'। दुनिया में कुछ इनोवेटिव होता था तो कुछ सालों बाद वो तकनीक हम तक पहुंचती थी। हम उसे अपनाते थे या उसमें कुछ सुधार करके आगे बढ़ाते थे। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
लेखक के बारे में
Super Admin
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। यह लेखक सरकारी मंथन के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Super Admin की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

'बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान पर सपा की आई तीखी प्रतिक्रिया, रामगोपाल यादव बोले- जो कहा उससे हम सहमत नहीं, राजनीति में भाषा...

एयर मार्शल विक्रम गौर ने रचा इतिहास, रक्षा मंत्रालय में अहम पद पाने वाले पहले भारतीय वायु सेना अधिकारी बने; 3200+ घंटे फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव

भाषा की मर्यादा नहीं रह गई, ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार...', केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी के पिता पर दिए खड़गे के बयान को बताया शर्मनाक

IND vs NZ T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से टीम इंडिया की शानदार जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज फतह; 38 गेंदों में ठोक डाले 113 रन

बाजार की महंगी क्रीम छोड़ें, घर में खट्टे नींबू और अलसी से बनाएं विटामिन सी से भरपूर कोलेजन जेल, 50 में दिखेंगी 25 की

'एक साइकिल चोर दूसरों को भी चोर ही समझता है, अपने गिरेबान में झांके...', MLC चुनाव में अखिलेश के वोट चोरी के दावों पर बोले राजभर

'माई डियर फ्रेंड...,': PM मोदी ने लूला डा सिल्वा को दोबारा ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, ग्लोबल साउथ और द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).